फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की छह एकड़ जमीन मैरिज पैलेस के लिए लीज पर, पार्षदों ने लगाया करोड़ों की धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की छह एकड़ जमीन मैरेज पैलेस के लिए लीज पर, पार्षदों ने लगाया करोड़ों की धांधली का आरोप
विज्ञापन

- बोले, हाउस में पास हुए बिना ही नगर निगम ने लीज पर कैसे दी जमीन
अन एप्रूवड एरिया में बिना नक्शा पास किए पैलेस का निर्माण शुरू
पार्षदों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज निर्माण रुकवाने व मामले की स्टेट विजीलेंस जांच कराने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर निगम ने तेजली स्टेडियम के पीछे गधोली गांव में छह एकड़ जमीन को मैरेज पैलेस के लिए लीज पर दे दिया। जब जमीन लीज पर दी गई तो संबंधित वार्ड नंबर 11 के पार्षद अजय कुमार को इसकी भनक तक नहीं लगी। न ही नगर निगम मेयर को पता चला और न ही अन्य पार्षदों को। हाउस की अंतिम बैठक में जब ईओ ने इस बारे में बताया तो सभी पार्षदों ने इसपर एतराज जताया था। पार्षदों का आरोप है कि जमीन को लीज पर देने से पहले न तो हाउस से मंजूरी ली गई और न ही कोई सर्कुलर जारी किया गया। अब बिना नक्शा पास कराए ही इसका निर्माण शुरू करवा दिया गया है। पार्षदों का आरोप है कि इस मामले में करोड़ों की धांधली की गई है। जिसमें कई बड़े अधिकारी मिले हुए हैं। धांधली की जांच कराने व मैरेज पैलेस के निर्माण को रुकवाने की मांग को लेकर पार्षदों ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर इसकी विजिलेंस जांच कराने की मांग की।
बता दें कि बीती आठ जून को हुई नगर निगम हाउस की अंतिम बैठक में यह मुद्दा उठा था। हालांकि यह मुद्दा हाउस बैठक के एजेंडा में शामिल नहीं था। तब ईओ दीपक सूरा ने बताया था कि वार्ड नंबर 11 के गांव गधोली में नगर निगम की छह एकड़ जमीन का लीज पर दिया गया है। जहां पैलेस बनाया जा रहा है। इससे नगर निगम करीब दो लाख रुपये वार्षिक आमदनी होगी। उस समय कुछ पार्षदों ने पूछा था कि इसकी पुष्टि किसने की। क्योंकि यह मुद्दा पहले हाउस में नहीं लाया गया। इसकी उनसे मंजूरी भी ली गई। तब ईओ ने कहा कि अगली मीटिंग में पुष्टि करेंगे। पार्षद संगीता सिंघल व अन्य ने तब कहा था कि यह अंतिम बैठक है। इसके बाद तो इलेक्शन होंगे। मीटिंग के दौरान यह मामला ऐसे ही दब गया था। लेकिन अब पार्षद इसके विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में लिखा, भ्रष्टाचार का आरोप : वीरवार को पार्षदों ने इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजी। जिसमें पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अंदर खाने से इस कार्य को करवाने में कई बड़े अधिकारी भी शामिल है। इसके अंदर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वार्ड नंबर 11 के पार्षद अजय कुमार, वार्ड नंबर आठ से पार्षद संगीता सिंघल, वार्ड नंबर 18 से पार्षद कर्मबीर गोंदवाल, वार्ड नंबर 19 से पार्षद नीरज राणा व अन्य ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से इस अवैध कार्य को रोका जाए और उच्च अधिकारी या स्टेट विजिलेंस से इसकी जांच कराई जाए।
ओपन एयर थियेटर के लिए सुनिश्चित की गई थी जमीन : वार्ड आठ की पार्षद संगीता सिंघल ने बताया कि लीज पर जमीन देने से पहले उन्होंने इस जमीन पर ओपन एयर थियेटर बनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने विजिट भी किया था। इसके बाद इस जमीन को ओपन एयर थियेटर बनाने के लिए सुनिश्चित किया गया था। लेकिन नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर इस जमीन को एक प्राइवेट व्यक्ति को लीज पर दे दिया। आरोप है कि इसमें करोड़ों रुपये की धांधली की गई।
आज मौके पर जाकर करेंगे विरोध : नगर निगम वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मल चौहान का कहना है लास्ट मीटिंग में मुद्दा उठने पर उन्होंने जवाब मांगा था, कि हाउस में पास हुए बिना इतना बड़ा फैसला कैसे लिया गया। ईओ ने तब तीन दिन में जवाब देने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। अब शुक्रवार को सभी पार्षद मौके पर जाकर विरोध जताएंगे।

नहीं की कोई चर्चा : नगर निगम मेयर सरोज बाला का कहना है कि गधोली गांव में जो जमीन लीज पर दी गई है। उसका पता उन्हें हाउस की अंतिम बैठक में तब पता चला, जब ईओ ने जानकारी दी। इससे पहले नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने उनसे इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की। न ही यह मुद्दा हाउस की बैठक में कभी आया। बिना हाउस की मंजूरी के ऐसा निर्णय नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन


ऐसा कोई कानून नहीं है कि हाउस में पास होने के बाद ही नगर निगम की जमीन को लीज पर दे सकते। नियमों के तहत नगर निगम की जमीन को लीज पर दिया गया है। कोई धांधली नहीं हुई।
- गिरीश अरोड़ा, डीसी एवं आयुक्त नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
फोटो : 16 से 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें