खिजराबाद।
बुधवार रात पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई बरसात से हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। बरसात होने से हथिनी कुंड बैराज पर दोपहर को 3:00 बजे यमुना का जलस्तर 9352 क्यूसेक तक पहुंच गया था। यमुना का जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी यमुना नहर में 3000 और हाइडल लिंक में 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम को 5:00 बजे तक यमुना का जलस्तर घटकर 3280 क्यूसेक रह गया। उधर, मंडोली घाट पर खनन कर रहा एक डंपर यमुना नदी में पानी का जलस्तर अधिक होने से पानी के बीच में फंस गया। जिसको क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
फोटो : 33