फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में हुए परिवर्तन से, आमजन ने चिलचिलाती गर्मी से ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार, आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

यमुनानगर/बिलासपुर।
शहर व ग्रामीण इलाके में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक पलटी मारी। आंधी के बाद झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिसकी वजह से गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। आलम यह रहा कि सड़क पर चल रहे लोगों ने बारिश से बचने की बजाय भीगना मुनासिब समझा और गर्मी का असर दूर किया।
दरअसल सुबह से ही पुरवा हवा चल रही थी। मौसम पूरी तरह साफ था, जिसकी वजह से खिली धूप रही। दिन भर चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी का असर अच्छा खासा रहा। मगर दिन भर पुरवा हवा चलने की वजह से लोगों को हल्की राहत रही। शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने अचानक पलटी मारी और आसमान बदलों से घिर गया। शाम करीब सात बजे धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया, मगर कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बारिश से पहले चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया। शाम के समय अचानक उठे धूल के गुबार ने लोगों को आफत में डाल दिया। सड़क पर जो जहां था, वहीं थम गया। गाड़ियां सड़क किनारे लग गईं। आंधी से कई पेड़ और होर्डिंग टूट कर गिर गए। हाइवे पर जब कुछ दिखाई नहीं दिया तो वाहन चालकों ने वाहन रोककर पार्किंग में लगा दिए। करीब एक घंटे के लिए जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी चलने से कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।आंधी की वजह से बागवानों को नुकसान होने की सूचना है। इन दिनों आम के बाग आम से लदे पड़े हैं। आंधी की वजह से भारी मात्रा में आम जमीदोंज हो गए। वहीं अन्य किसानों को भी अपने खेतों में धान की फसल को लगाने में खेत तैयार करने में आसानी होगी। शाम को पहले तेज आंधी आई।
फोटो नंबर 26, 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें