फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम, विज होते तो एक दो अधिकारी को बाहर का रास्ता दिखाते, मंत्री जैन ने अगले ही केस में ग्राम सचिव व जेई को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैडम, विज होते तो कई अधिकारियों पर होता एक्शन, अगले ही मामले में मंत्री कविता जैन ने ग्राम सचिव व जेई को किया सस्पेंड
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचीं राज्यमंत्री कविता जैन से बोले समिति के सदस्य
बैठक में कई मामले कोर्ट से संबंधित होने पर मंत्री डीसी पर हुईं नाराज, कहा डीसी साहब, मैं जज नहीं, मीटिंग से पहले देखा करो केस की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
यहां शुक्रवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक कई मुद्दे पर सुनवाई हुई। बैठक में बतौर अध्यक्ष पहुंचीं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने जब कई मामलों को जांच के लिए पेंडिंग रखा तो समिति के सदस्य नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मैडम, अनिल विज होते तो अब तक कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा देते। सदस्यों के तेवर देखकर मंत्री कविता जैन ने अगले ही केस में पंचायती राज विभाग के जेई व ग्राम सचिव को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर समिति के सदस्यों की नाराजगी दूर की। कविता जैन उस समय तो चुप रही, लेकिन अधिकतर केस कोर्ट से संबंधित पाए जाने पर उन्होंने अपना गुस्सा डीसी गिरीश अरोड़ा पर निकाला। अंतिम केस में उन्होंने कहा कि डीसी साहब मैं जज नहीं हूं, जो कानूूूनी मामलों को निपटाऊं। यहां फैसले करने आई हूं, केस पेंडिंग रखने नहीं। आपको देखना चाहिए कि क्या केस है? साथ ही निर्देश दिए कि कोर्ट से संबंधित केस इस बैठक में न रखे जाएं। इस मीटिंग में कुल 10 मामले रखे गए थे। इनमें से 4 का निपटारा किया गया। जबकि छह केस पेंडिंग रखने पड़े। इस दौरान यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा भी मौजूद रहे।

मैडम आप अध्यक्ष हो, एक्शन लें
सांगीपुर के सरपंच पर आरोप सही पाए जाने के बाद मंत्री जैन ने विभाग की ओर से एक्शन लेने की बात कही। इस पर कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी, सुमित जैन, पार्षद संगीता सिंगल ने कहा कि मैडम आप समिति की अध्यक्ष हो। आप एक्शन लें। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि उसे यह पावर नहीं है। कार्रवाई विभाग करेगा। विभाग से एक्शन रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले केस में सस्पेंड : सुखदासपुर निवासी जयपाल सिंह ने सरपंच पर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाए थे। मंत्री कविता जैन ने डीसी गिरीश अरोड़ा व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से कुछ देर चर्चा की। उसके बाद उन्होंने जेई अमन व ग्राम सचिव को दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया। जबकि डीसी को सरपंच के खिलाफ जांच करने को कहा।
फोटो नंबर 11 से लेकर 15 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें