फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर व दूध सड़कों पर फेंक किसानों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर टमाटर व दूध फेंक किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन

जोड़िया नाके पर दुधिये को रोक सड़क पर खाली किए दूध के केन
रादौर में टमाटर फेंक सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देशभर के किसान 10 दिन के लिए शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। किसानों ने इस दौरान शहर न आने व शहर में कोई भी सामान सप्लाई न करने की घोषणा की है। हड़ताल के पहले दिन भारतीय किसान यूनियन सदस्यों ने जोड़िया नाके के पास दुधिये के वाहन से कैन उतारकर दूध सड़क पर उडे़ल दिए। उधर, रादौर में कैंटर में लदे टमाटरों की करेटों को मंडी गेट पर फेंक कर विरोध जताया। हालांकि यमुनानगर व जगाधरी सब्जी मंडी में अलसुबह सब्जियां पहुंचीं और दिनभर बिक्री हुई।
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका आदि ने किसानों के साथ मिलकर सब्जी मंडी रादौर का दौरा किया। इस दौरान मंडी में सब्जी बेची जा रही थी। भारतीय किसान यूनियन से जुडे़ किसानों ने एक कैंटर में लदे टमाटरों की करेटों को मंडी गेट पर फेंक कर अपना विरोध दर्ज किया। किसानों ने घोषणा की कि यदि किसी भी सब्जी मंडी में हड़ताल के दौरान कोई किसान या व्यापारी सब्जी लेकर आया तो किसान उसकी सब्जी को सड़कों पर फें कने का काम करेंगे। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना रादौर प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन


मार्केट कार्यालय के बाहर गरजे किसान
हड़ताल को लेकर शुक्रवार को दिनभर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरने पर रहे। किसानों ने प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी की। संजू गुंदयाना ने बताया कि राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर एक से 10 जून तक गांव बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान गांव बंद के दौरान अपने गांव में रहे और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।

ये है किसानों की मांगें
किसानों की मांग है कि देश के सभी करोड़ों किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू कर किसानों को फसलों के बेहतर मूल्य दिए जाएं। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना, संजू गुंदयाना, संदीप, ब्लॉक प्रधान कर्ण, विक्रम, हरपाल, करनैल सिंह, संदीप, रामसिंह, निर्मल आदि मौजूद रहे।

हड़ताल के चलते दूध वाले नहीं पहुंचे गांव में
हड़ताल के दौरान किसानों ने शहर में दूध व सब्जी की सप्लाई न करने की घोषणा की है। सुबह के समय जोड़िया नाके के पास से जा रहे दुधिये को किसानों ने रोक लिया। किसानों ने उसकी छोटा हाथी वाहन रोक कर उसमें रखे केन सड़क पर उड़ेल दिए। वहीं किसानों ने दुधियों को गांव में घुसने भी नहीं दिया। पहले से ही किसानों ने चेतावनी जारी कर रखी थी कि कोई भी दुधिया गांव में दूध लेने आया तो उसके दूध के ड्रमों को सड़क पर खाली कर दिया जाएगा।

दूध की नहीं हुई सप्लाई, सूखे दूध से किया गुजारा
शुक्रवार को रादौर शहर में दुधिये दूध की सप्लाई नहीं कर पाए। लोगों को दूध न मिलने पर दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर निवासी दिनेश कुमार, विजय कुमार, जसविन्द्र सैनी ठेकेदार सचिन कुमार, रामकुमार, शैंटी सैनी, कंवरपाल वर्मा आदि ने बताया कि शुक्रवार को शहर में दुधिये दूध लेकर नहीं आए।
विज्ञापन


किसानों के पक्ष में ग्रामीणों ने निकाला शांतिमार्च
किसानों के आंदोलन को लेकर गांव धौलरा में पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में शांति मार्च निकाला। मार्च के दौरान किसानों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 10 जून तक गांव में ही रहे और शहर न जाए। पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ढिल्लों व हरप्रीतसिंह बल ने कहा कि गांव में लोगों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्वक किसानों के आंदोलन में अपना सहयोग करें और शहर न जाए।
फोटो : 09, 10 व 16 से 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें