मजैहदवाला के जंगल में लगी आग, अधिकारी बोले, हमें जानकारी नहीं
खिजराबाद। जगाधरी रेंज की दादूपुर ब्लॉक की मजैहदवाला बीट के जंगल में दोपहर को बुधवार अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से लगभग दस एकड़ जंगल की वन संपदा जलकर राख हो गई। लगभग दो घंटे तक मौके पर आग बुझाने के लिए कोई कर्मचारी या दमकल विभाग की गाड़ी नहीं आई। दोपहर के समय लगी आग ने जंगल के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। आग गांव मजैहदवाला की ओर से शुरू हुई जिसको समय रहते बुझाया जा सकता था। जगाधरी वन राजिक अधिकारी रामपाल ने बताया कि उनको इस बारे जानकारी नहीं। वे किसी केस के मामले में कोर्ट गए हुए थे, लेकिन फिर भी वे मौके पर जाकर चेक करेंगे।
फोटो नंबर 22