फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिवालय में गरजे ग्रामीण डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सचिवालय में गरजे ग्रामीण डाक सेवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। 16 दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों ने बुधवार को लघु सचिवालय के सामने धरना दिया। यहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में रोष मार्च निकालते हुए ग्रामीण डाक सेवक लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां पर पीएम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान वेदपाल ने कहा कि पहले भी कमलेश चंद्रा रिपोर्ट को लागू कराने की मांग को लेकर केंद्रीय श्रम आयुक्त व डाक विभाग के आलाधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इसी वजह से अब कर्मचारी अब हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिससे लोगों को भी दिक्कत हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह लोगों की दिक्कत को समझें और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। इस दौरान गोपाल कृष्ण धीमान, रामकुमार, बलजीत, सिंह, तरसेम राणा, रामलाल, रणबीर, मोहित धीमान, हनी धीमान, ऊषा, सुमन, अमनदीप, रेनू, महेंद्र कुमार, विजय कुमार, जयचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें