विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर खुशी के पल को कैद किया
अच्छे अंक पाकर खिल उठे स्टूडेंट्स के चेहरे
सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार दोपहर में जारी किया दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
रिजल्ट देखने को इंटरनेट कैफों पर लगी भीड़, कइयों ने मोबाइल पर अपने देखे नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर को जारी कर दिया। इसके लिए दिनभर विद्यार्थी इंटरनेट कैफों व मोबाइल पर बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, वैसे ही विद्यार्थियों समेत उनके परिजनों व स्कूल स्टाफ सदस्यों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने स्कूलों में स्टाफ व घर पर परिजनों के साथ मिठाई बांट खुशी मनाई तो कइयों ने विक्ट्री साइन में सेल्फी लेकर खुशी के पलों को कैद किया।
जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल से 241 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 126 ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। छात्रा आर्ची ने 97.6, प्रियांशी जिंदल ने 96.6, कीर्तिका ने 96 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने अभिभावकों व विद्यार्थियों को मिठाई बांटी व बधाई दी।
जगाधरी के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से पल्लवी ने 98.8, उमेश ने 96.4, किरनजोत ने 96, जगजीत ने 93, चेष्ठा ने 92.2, आस्था, स्वस्ती, वंशिका, असीम, हरकरन ने मेरिट में स्थान बनाया। स्कूल के प्रबंधक राव सोहन लाल व प्रधानाचार्या पारुल कुमार ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
जगाधरी के भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल से हर्ष ने 91, तनिष ने 88 अंक हासिल किए। स्कूल के काफी विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया, जिनमें आरजू, नीरज, रोहन, रीया, शिखा, बक्शीश, मोहित कुमार और आर्यन शामिल रहे। स्कूल की प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
प्रोफेसर कॉलोनी के आनंद पब्लिक स्कूल से समीक्षा ने 90, वैभव मिश्रा ने 89, वैभव गेरा 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल की प्रधानाचार्य निधि गुप्ता ने विद्यार्थियों की सराहना की। चेयरमैन सुशील जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
जगाधरी के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल से महक मित्तल और विशाखा ने 91, गुनीत ने 89.2, जतिन ने 87.8, दिलीप ने 86.8, सत्यम ने 85.8, परिनीता ने 82.6, अमनिंद्र ने 82.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य चंद्रदीप दुबे ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्व भारती पब्लिक स्कूल से साक्षी ने 90.2, चारु ने 90.2, आशीष ने 88, जहान्वी ने 84.4, अमन ने 84, शुभम कुमार प्रसाद ने 82, सिमरन सिंह ने 80, रितिका ने 78.2, हर्षिता ने 77, तनिष्क ने 77.6, गौरव ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चेयरमैन आरके सैनी व प्रधानाचार्या अंचला गोयल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई व मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल से 99 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 35 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। सुधांशु सिंह ने 94, गरिमा ने 91.6, गीतांजली ने 90.6 व जानवीं ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। आदित्य ने 89, हरकीत ने 88.4, रिया ने 87.4, संजना ने 87, मनीषा ने 86.8, साहिल ने 86.4, अभिषेक ने 86.2, अनु ने 85.3, आर्यन ने 85.2, स्मृति ने 84.8, शिवानी व निखिल ने 84.4, यतिन ने 84, केतन ने 83.2, रोहित लखेरा ने 83.8, हरप्रीत ने 82.6, कीर्ति ने 81.8, तिषा ने 81.1, सिमरन बावा ने 81, दीपांशु व योगेश कुमार ने 80.6, खुशहाल ने 80.4 व उमेश ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल डॉ. बिंदु शर्मा ने सराहनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टाफ को बधाई दी।
होली मदर पब्लिक स्कूल से 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 13 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया। आदित्य ने 90, दिपांशु ने 88.5, हरविंदर ने 88.2, करन ने 82.6, सिया ने 82.4, भारती, प्रियंका और ललित ने 80, खुशी शर्मा ने 78.2, गरिमा ने 76.4, एजाज अहमद ने 75.4, शुभम शर्मा ने 75.2, अनन्ता ने 75 प्रतिशत अंक पाए। 30 में से 8 ने 80 प्रतिशत से अधिक, 23 ने 60 प्रतिशत से अधिक रहा। स्कूल के चेयरमैन जीएस शर्मा ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी।
जगाधरी के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल से हर्षदीप कौर ने 97.2, मानवी ने 95.8 व दमनप्रीत सिंह 95 प्रतिशत अंक पाए। स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 55 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जसबीर सिंह बुट्टर, डायरेक्टर निर्मल सिंह सग्गू, हरपाल सिंह आनंद व प्रधानाचार्य डॉ. अल्का आरोड़ा ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
थापर कॉलोनी के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें छात्रा दुशाली ने 89, जसप्रीत व ऋषि ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्वामी विवेकानंद संस्थान के चेयरमैन कमल कांत व प्रधानाचार्य रेनू मलिक ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
फोटो-6 से 13
नोट- कस्बों व शहर के अन्य अन्य स्कूलों के रिजल्ट व टॉपर से बातचीत भेज रहे हैं।