फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेसर रेंज के ताजे वाला जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद
विज्ञापन

कलेसर रेंज की ताजे वाला बीट में अज्ञात कारणों से सोमवार दोपहर को अचानक आग लगने से दर्जनों एकड़ में खड़ी वन संपदा और घास फूस जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और वन विभाग में लगे फायर वाचर के कुछ मजदूरों ने दोपहर में कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 4 घंटे में काबू पाया। दोपहर लगभग 1:00 बजे कलेसर रेंज की ताजेवाला बीट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ताजेवाला निवासी उबेद ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर में लगभग 1:00 बजे उसने अपने घर से आगे की तरफ जंगल में धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठने पर उसने वहां जाकर देखा तो जंगल में आग सुलग रही थी। उबेद ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन दोपहर में तेज हवाएं चलने के कारण आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ताजेवाला निवासी को उर्ग ने मौके पर फायर ब्रिगेड और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और वन विभाग में लगे फायर वाचरों ने आग पर लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। उसके बाद ताजेवाला पावर हाउस के पास भी अज्ञात कारणों से आग लग गई हालांकि आग लगने से वहां मात्र घासफूस ही जला है।
फोटो नंबर 26, 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें