फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट पेज के लिए-हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे: सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे : सुखबीर बादल
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यमुनानगर में किया ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
इस बार शिरोमणि अकाली दल भी हरियाणा में चुनाव लड़ेगा। गठबंधन को लेकर अभी तक पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सियासत के बिना इतिहास और विरासत को नहीं संभाला जा सकता, इसलिए राजनीतिक तौर पर सिख कौम को हरियाणा में भी मजबूत होने की जरूरत है। ये कहना है पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का। वे रविवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित सिख राज की पहली राजधानी किला लोहगढ़ के स्थापना दिवस को समर्पित गुरमत समागम में शिरकत करने आएं थे।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिख इतिहास के बारे में इतिहासकार ही बता सकते हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए गलत किताबें छापकर सिख इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, जो गलत हैं। अगर कोई किताब छापे तो इसके लिए एसजीपीसी की ओर से अनुमति लेकर प्रकाशित की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिखों को बांटकर अपना फायदा करने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, राज्यसभा सांसद बलवदिंर सिंह भूदंड, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके, महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, बाबा बलबीर सिंह, बाबा अवतार सिंह समेत देशभर के सिख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें