फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा गाड़ी पर बाइक रखकर सचिवालय पहुंचे कांग्रेसी, बोले, कैसे डलवाए इतना महंगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ा गाड़ी पर बाइक रखकर सचिवालय पहुंचे कांग्रेसी, बोले, कैसे डलवाए इतना महंगा पेट्रोल
विज्ञापन

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मनाया विश्वासघात दिवस
जिला सचिवालय में किया कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जहां आम आदमी परेेशान हैं, वहीं कांग्रेसियों ने भी इस मुद्दे को भुनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी घोड़ा गाड़ी पर बाइक खड़ी कर जिला सचिवालय पहुंचे। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने व विश्वासघात दिवस के तहत कांग्रेसी शनिवार सुबह करीब दस बजे कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुए। घोड़ा गाड़ी चलाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीडीपीओ गगनदीप को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मंहगाई पर कंट्रोल करने की मांग रखी। प्रदर्शन में सतीश दताना, सुरेश डांडा, भूपाल भाटी, ओम प्रकाश, बृजमोहन, मोनी केहर सिंह, दीपचंद, सुरेश कान्हडी, राजेश कटारिया असलम, शिव कुमार, सचिन गुप्ता, संजीव, रविंद्र, बबलू, रुपेंद्र, बलवान, सुधीर राणा, जितेंद्र, मोहन, रघुवीर, सुखविंद्र सिंह, राजकुमार, कपिल, दीपा जोगी, रजत कश्यप, अजय जोगी, नीरज कांबोज, संदीप शर्मा और राहुल गोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार साल में सिर्फ मोदी ने की मन की बात :
कांग्रेस प्रदेश सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ जनता को झूठ ही बोला है जनता हित का कोई भी कार्य नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल में सिर्फ मन की बात ही कर रहे हैं जनता की समस्याएं उन्हें नजर नहीं आ रही हैं। आज चार साल बीत जाने के बाद भी स्वामीनाथन रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।
विज्ञापन


फोटो : 06 व 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें