फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के फंस जाने के कारण यातायात डेढ़ घंटा रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर के फंस जाने के कारण यातायात डेढ़ घंटा रहा प्रभावित
विज्ञापन

बिलासपुर। कपालमोचन बिलासपुर मार्ग पर दिल्ली कलॉथ हाउस के पास डंपर के सड़क के बीचों बीच फंस जाने से लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। अपने गंतव्य को जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। आस पास के दुकानदार वैभव, अनिल कुमार व मलिक ने बताया कि कपाल मोचन मुख्य मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण से सड़क दाई व बाई दोनों ओर से लगभग डेढ फुट ऊंची उठी हुई है।बृहस्पतिवार लगभग शाम साढे पांच जैसे ही डंपर सीमेंट उतारने के लिए दुकान के आगे खडा हुआ। कुछ ही देर में अपने आप सरक कर सड़क के बीचों बीच आकर रूक गया व सड़क के बाई ओर नीचे उतर गया। जिस कारण दोनों ओर से आ रहे वाहन रूक गए। लगभग डेढ घंटे की मशक्कत के बाद डंपर को सड़क के बाई ओर से निकाला गया व मार्ग को पुन: चलाया गया।
फोटो-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें