फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा मेले में सिल्वर पेंट में रंगे बच्चे मांग रहे थे भीख, व्हाट्सएप पर फोटो देख पहुंची चाइल्ड लाइन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा मेले में सिल्वर पेंट में रंगे बच्चे मांग रहे थे भीख, व्हाट्सएप पर फोटो देख पहुंची चाइल्ड लाइन टीम
विज्ञापन

गुमथला घाट पर पकड़े छह बच्चे, माताओं की काउंसलिंग कर दी सख्त चेतावनी
स्कूल भेजने की नसीहत पर अमल किया या नहीं, टीम करेगी फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गुमथला घाट पर लगे गंगा दशहरा मेले में सिल्वर पेंट में रंगकर बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी। गुरुवार सुबह जैसे ही इसका फोटो एक व्हाट्स एप ग्रुप में एक गोताखोर ने शेयर किया तो ग्रुप में मौजूद चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों की भी उस पर नजर पड़ गई। निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छह बच्चों को भीख मांगते पकड़ा। टीम ने उनकी माताओं की काउंसलिंग कर बच्चों को स्कूल भेजने की नसीहत दी वहीं, दोबारा भीख मंगवाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
रादौर में यमुना नदी के गुमथला घाट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा दशहरा पर गुरुवार को मेला लगा। मेले में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग यमुना नदी में डुबकी लगाने आए। इस दौरान मौके पर बतौर गोताखोर मौजूद अमर सिंह ने मेले में सिल्वर रंग में रंग कुछ कुछ बच्चों को भीख मांगते हुए देखा। उन्होंने फोटो व जानकारी एक मीडिया ग्रुप में शेयर कर दी। ग्रुप में मौजूद चाइल्ड लाइन टीम के को-ऑर्डिनेटर भानू प्रताप की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी को दी। डॉ. अंजू वाजपेयी डीएसपी अजय राणा को सूचित कर टीम सहित मौके पर पहुंची। निदेशिका डॉ. अंजू वाजयेपी व उनकी टीम में शामिल भानू प्रताप व हनी ने एएसआई सुरेंद्र सिंह के सहयोग से मेले में भीख मांग रहे छह बच्चों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

बॉक्स
फोटो खींचते देख माताओं ने बच्चों को नहला उतरवाया पेंट: गोताखोर अमर सिंह द्वारा भीख मांगते सिल्वर पेंट से रंगे बच्चों का फोटो खींचते ही उनके साथ उनकी माताएं बच्चों को लेकर यमुना घाट पर चली गईं, जहां बच्चों को नहला कर रंग उतरवा दिया। लेकिन इसके बाद भी मेले में बच्चे दोबारा भीख मांगने बैठ गए, जिन्हें ऐसा करते हुए टीम ने पकड़ा।
बॉक्स
बच्चों को स्कूल भेजा या नहीं करेंगे फालोअप: चाइल्ड लाइन टीम के को-ऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने कहा कि रेसक्यू किए छह बच्चों के साथ मौके पर उनकी माताएं भी मौजूद दी। उन्हें काउंसलिंग कर बच्चों को स्कूल भेजने की हिदायत दी है। साथ ही दोबारा बच्चों से भीख मंगवाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं चाइल्ड लाइन टीम बच्चों को स्कूल भेजा गया या नहीं, इस बारे में फालोअप करेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
भीख देकर बढ़ावा न दें, ऐसे काम का बहिष्कार करें: चाइल्ड लाइन की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी ने कहा कि धर्म व आस्था के नाम पर बच्चों का शोषण किस प्रकार से हो रहा है, इसकी बानगी अकसर धार्मिक स्थलों के आसपास देखने को मिल जाती है। जहां बच्चों को तरह तरह से भीख मांगने के लिए तैयार कर उनसे भीख मंगवाई जाती है। लोगों से अपील है कि इस प्रकार से बच्चों को भीख देकर उनको बढ़ावा न दें और जो लोग अपने बच्चों को ढाल बनाकर ऐसे काम कराते हैं, उनका बहिष्कार करें। साथ ही इसकी सूचना चाइल्ड लाइन 1098 को दें।
फोटो-3, 4, 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें