वार्डबंदी पर आई आपत्तियों पर सुनवाई आज व 21 मई को
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की प्रस्तावित वार्डबंदी में जिन आवेदनकर्ताओं द्वारा अपील दर्ज कराई गई, उनकी सुनवाई डीसी द्वारा उनके कार्यालय में 18 मई को वार्ड नंबर एक से 15 तक की तथा 21 मई को वार्ड नंबर 16 से 22 तक की आपत्तियां सुनने के लिए शाम तीन से पांच बजे तक का समय निश्चित किया गया है। डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा ने आवेदनकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने वार्ड से संबंधित आपत्ति अनुसार उक्त तिथि, समय व स्थान पर पहुंचे।