फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी 36 डाकिये रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर दूसरे दिन भी 36 डाकिये रहे हड़ताल पर
विज्ञापन

रादौर। ग्रामीण डाक सेवा संघ के बैनर तले डाकखाना रादौर से जुड़े 36 डाकिये दूसरे दिन भी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इससे मंगलवार को भी रादौर क्षेत्र में डाक सेवा का कार्य बुरी तरह से प्रभावित रहा। डाक सेवा से जुड़े कर्मचारी मांगों को लेकर यमुनानगर में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रादौर से रवाना हुए। कर्मचारियों ने रवानगी से पूर्व अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाकियों ने प्रधान वेदप्रकाश भागुमाजरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीण डाकियों ने घोषणा की कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। प्रधान वेदप्रकाश ने बताया कि ग्रामीण डाकियों को केंद्र सरकार सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दे रही है। इससे उनका शोषण हो रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। मौके पर महिंद्र सिंह, कर्ण सिंह, शेरसिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र, महिंद्र, रमेश, अंकित, रमेश, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें