आज डेढ़ घंटा बंद रहेगी बिजली
यमुनानगर। आज आधे शहर में सुबह डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते पांच सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में बिजली सप्लाई नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि 66 केवी गोविंदपुरी सब स्टेशन से से जुड़े 11 केवी स्वासतिका-अर्बन, 11 केवी डीसी कांपलेक्स- अर्बन, 11 केवी मंडेबरी आरडीएस, 11 केवी बैंक कॉलोनी-अर्बन, 11 केवी प्रोफेसर कालोनी अर्बन की विद्युत सप्लाई 12 मई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।