शराब पीकर तो गाड़ी कतई न चलाएं: केके भादू
यमुनानगर। यातायात नियमों बारे जागरूक करने के लिए 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड में कार्यक्रम कराया गया। इसमें वाहन स्वामी व वाहन चालकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीसी आरटीए केके भादू ने कहा कि सड़क का प्रयोग करते समय वह अपने वाहनों में क्षमता से अधिक भार न डालें। शराब पीकर तो गाड़ी कतई न चलाएं। यदि वाहन फिट होगा तो प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। सभी वाहन चालक वैध लाइसेंस व दस्तावेज रखें। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों व ड्राइवरों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे जागरूक करना है। मौके पर सहायक सचिव सुनीता गुप्ता, विकास यादव, मेघराज, अजय कुमार, गुरविंद्र, सतबीर सिंह, राम नारायण व अन्य मौजूद रहे।