फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी विभाग की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर विभाग की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्जे
विज्ञापन

रादौर। गांव कांजनू में नहरी विभाग की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा तीन बार सीएम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत दी गई। लेकिन आज तक नहरी विभाग द्वारा मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव कांजनू निवासी ऋषिपाल कांबोज ने बताया कि कुछ समय पहले नहरी विभाग द्वारा गांव कांजनू में निशानदेही करवाई गई थी। निशानदेही के दौरान बहुत से लोगों द्वारा नहरी विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई थी। जिसको लेकर उसने सबसे पहले 25 जनवरी को सीएम विंडो में अवैध कब्जों के बारे में शिकायत दी। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर दूसरी बार उसने 5 फरवरी को सीएम विंडों के माध्यम से शिकायत दी। फिर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीसरी बार उसने 26 मार्च को सीएम विंडों में शिकायत दी। लेकिन आज तक इस बारे में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी भी कब्जेदारों से मिले हुए है। शिकायतकर्ता ऋषिपाल कांबोज ने बताया कि वह जल्द मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को चंडीगढ़ में उनके निवास पर शिकायत देने जाएगा और जल्द कार्रवाई करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें