फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का बसपा से गठबंधन होना चाहिए : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो का बसपा से गठबंधन होना चाहिए : दिग्विजय सिंह चौटाला
विज्ञापन

बोले-जननायक और बाबा साहेब की विचारधारा एक
गुरदीप सिंह सोढी
यमुनानगर।
रादौर में बारिश के बाद जहां मौसम ने करवट ली। वहीं, यहां आए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी प्रदेश की राजनीति में बदलाव की बयार के संकेत दे गए। छोटाबांस में आयोजित जनसभा मेें उन्होंने उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में कट्टर विरोधी सपा और बसपा में हुए गठजोड़ का हवाला देते हुए हरियाणा में भी नए गठबंधन की संभावना जताई।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत मेें दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठजोड़ कर भाजपा को मात दी है, उसे देखते हुए भाजपा को मात देने के लिए देश व प्रदेश में भी राजनीतिक गठबंधन होने चाहिए। हरियाणा में इनेलो के बसपा से गठबंधन के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा एक है। दोनों ने ही दबे-कुचले, गरीब, मजदूर के हकों की आवाज उठाई है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। लेकिन यदि हरियाणा में इनेलो का बसपा से गठबंधन होगा तो राजनीति की नई इबारत लिखी जाएगी और यह गठबंधन प्रदेश और प्रदेश वासियों दोनों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं देश में भी भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को एकजुट होकर भाजपा को हराने के दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें