फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के पूर्व विधायक व रिश्तेदारों के निवास पर आयकर का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के पूर्व विधायक व रिश्तेदारों के निवास पर आयकर का छापा
विज्ञापन

-पूर्व विधायक के स्टोन क्रशरों में भी रेड, बैंक के खाते व लॉकर भी खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
यमुनानगर के पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह व उनके रिश्तेदारों के घरों, स्टोन क्रशर सहित 16 ठिकानों पर इन्कम टैक्स की टीमों ने रेड की। देर शाम तक टीम के सदस्य कागजातों को खंगालते रहे। टीम ने बैंकों में भी जाकर खातों व लॉकरों की जांच की। इन्कम टैक्स की टीमें दिल्ली, फरीदाबाद व अन्य जिलों की बताई जा रही हैं।
वीरवार सुबह करीब आठ बजे सभी टीमें जगाधरी बस स्टैंड पर पहुंचीं। यहीं से अलग-अलग टीमें बनाकर पूर्व विधायक, उनके रिश्तेदारों व स्टोन क्रशर की ओर रवाना हुए। दो टीमें फ्रेंड्स कॉलोनी में पूर्व विधायक के घर पहुंची। टीम के साथ लोकल पुलिस भी थी। टीम ने घर का मुख्य द्वार बंद कर दिया। किसी को न तो भीतर जाने दिया गया और न किसी को बाहर आने दिया। रेड के दौरान पूर्व विधायक घर पर ही थे। टीम ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बिठा दिया और घर में रखे दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने घर में रखी अलमारियों के ताले भी खुलवाए। अलमारियों में रखी ज्वेलरी व दस्तावेजों के बारे में परिजनों से पूछताछ की। मौके पर आए मीडिया कर्मियों को विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरी टीम ने पूर्व विधायक के बड़े भाई राजिंद्र सिंह की कोठी के अलावा मॉडल टाउन, संतपुरा रोड स्थित उनके रिश्तेदारों के निवास पर भी रेड की। टीमों ने उनके चचेरे भाई गुरबाज सिंह, रिश्तेदार इंद्रजीत सिंह बब्बल व उसके छोटे भाई सतपाल सिंह रोजी, माझा ट्रांसपोर्ट कार्यालय ट्रक अड्डा सहारनपुर रोड, खजूरी रोड पर ट्राइनोक्स प्लाइवुड फैक्टरी व खिजराबाद जोन में स्टोन क्रशर व रॉयल्टी कार्यालय पर भी जांच की। टीमों में 70 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे, जो करीब 25 गाड़ियों में विभिन्न ठिकानों पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्टोन क्रशरों पर पहुंचीं सात-आठ टीमें
-बिजनेस सहित कारों के कागजात भी कब्जे में लिए-
खिजराबाद। इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के खिजराबाद में स्टोन क्रशरों पर भी इन्कम टैक्स की टीमों ने रेड की। इन्कम टैक्स अधिकारियों ने अराइयांवाला स्थित यूनीटेक प्राइवेट लिमिटेड तथा आनंद स्टोन क्रशर के रिकॉर्ड जांच के बाद अपने कब्जे में ले लिए। सुबह अचानक 7-8 गाड़ियां यूनिटेक ऑफिस पर आकर रुकीं। गाड़ियों में आए अधिकारियों ने पूरे एरिया की घेरे बंदी कर साथ आई पुलिस का पहरा बैठा दिया। क्रशर के तमाम स्टाफ की आवाजाही रोक दी गई। अधिकारियों ने फर्म के ऑफिस से बिजनेस रिकॉर्ड के अलावा कारों के कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर खड़ी दो इनोवा कारों के कागजात भी कब्जे में ले लिए। देर शाम तक अधिकारी कागजों को खंगालते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें