चौथे दिन जारी रहा सरपंचों व ग्राम सचिवों का धरना
सरस्वती नगर। सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को ई-प्रणाली से जोड़े जाने के विरोध में खंड कार्यालय सरस्वती नगर के बाहर बैठे सरपंचो एवं ग्राम सचिवों का खंड स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन जारी रहा। वहीं, सरपंचों का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे ब्लॅाक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान लाल सिंह पिंजौरी, दीपक राणा सरपंच प्रतिनिधि सारन, पवन कुमार स्यालबा एंव माल सिंह कूलपुर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर को मिलने गए। धरने पर बैठे सरपंचों कुशलपाल कुलचन्दू, जयभगवान कान्हड़ी कलंा, गोपाल गुर्जर गढ़ी सिकन्दरा, प्रवीन कुमार रामगढ़, रणधीर सिंह बीड़ बलसुआ, स. भाग सिंह काबूलपुर, देवी लाल लवाना, मुलखराज भूरे का माजरा, रामसिंह गुन्दियानी इत्यादि ने अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांवो में बीपीएल कार्डों, कच्ची छतों का सर्वे आति शीघ्र करवाया जाए, तीन पंचायतो पर एक ग्राम सचिव नियुक्त किया जाए, गांव में करवाए जाने वाले विकास कार्यों में लगे मजदूरों की मजदूरी सैल्फ चैकों के माध्यम से दी जाए, सस्पैंड किए गए ग्राम सचिवों का बहाल किया जाए व सरपंचों का मानदेय बढ़ाया जाए। धरने में ग्राम सचिव राम अवतार व सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।