फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस स्टैंड बनने के बावजूद सड़क पर बसें रोक रहे रोडवेज बस चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नया बस स्टैंड बनने के बावजूद सड़क पर बसें रोक रहे रोडवेज बस चालक
विज्ञापन

- नए बस स्टैंड के भीतर बसें लेकर नहीं जा रहे चालक-
रादौर। रादौर में नया बस स्टैंड बनने के बावजूद रोडवेज के चालक बसों को अब भी मेन रोड पर रोक रहे हैं। बसों को बस स्टैंड में ले जाने की बजाय बस चालक बसों को पुराने बस स्टैंड या बस स्टैंड के बाहर सड़क पर रोकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतर बसे नए बस स्टैंड के अंदर नहीं गई। यात्री नए बस स्टैंड के अंदर बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन बसे बाहर से बाहर ही चली गई। शहर निवासी जसविंद्र सैनी, नीतिश कुमार, संदीप कुमार, रोशनलाल, रामकुमार ने बताया कि मंगलवार को रादौर में नए बस स्टैंड का उद्घाटन परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने किया था। जिसके बाद बुधवार को बस स्टैंड यात्रियों के लिए शुरू हुआ। लेकिन अधिकतर बसें बस स्टैंड के अंदर नहीं गईं। बसें आज भी बस स्टैंड के बाहर से या पुराने बस स्टैंड से होकर जा रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करके बनाए गए नए बस स्टैंड रादौर में बसें न जाने पर यात्रियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बसें बाहर ही रुकनी थीं तो बस स्टैंड बनाने का क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन

फोटो-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें