फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने बुजुर्ग व चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने बुजुर्ग
विज्ञापन

यमुनानगर (ब्यूरो)। अंबाला सहारनपुर रेलवे लाइन पर बाइपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कलानौर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी सब इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाइपास पुल के नजदीक रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई। गुरुवार को चांदपुर के कुछ लोग एक व्यक्ति की तलाश करते हुए जीआरपी थाना पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शव दिखाया तो उन्होंने उसकी शिनाख्त चांदपुर निवासी विजय कुमार (65) के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय कुमार घर से सैर करने के लिए निकले थे। जीआरपी के एएसआई बोधराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव रेलवे लाइन किनारे गहराई में पड़ा हुआ था। अंदेशा है कि चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें