जेल में बंद किसानों की करवाई जाएंगी जमानतें
12 मार्च के विधानसभा घेराव के मद्देनजर लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को रादौर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 मार्च क ो विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर गिरफ्तार किए गए किसानों को जेलों से छुड़वाया जाएगा। इसके लिए जेल में बंद किसानों की जमानतें करवाई जाएंगी ताकि विधानसभा घेराव की तैयारियां जोर शोर से की जा सकें।
बैठक में राष्ट्रीय किसान महासंघ कोर कमेटी के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि 22 फरवरी क ो किसान आंदोलन के दौरान रादौर में 35 किसानों क ो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस समय पुलिस ने गिरफ्तार किए गए किसानों पर धारा 307 लगाई थी। इसे बाद में वापस ले लिया गया। अब किसान विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। ऐसे में किसान यूनियन ने निर्णय लिया है कि गिरफ्तार किए गए किसानों को जेलों से बाहर छुड़वाकर उन्हें आंदोलन का हिस्सा बनाया जाए। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं। राष्ट्रीय किसान महासंघ कोर कमेटी की ओर से 6 मार्च क ो देश के सभी मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।