फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जिला जेल के सामने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्धनग्न किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। किसानों पर लाठीचार्ज और मामले दर्ज किए जाने के विरोध में किसान 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर किसान बाइक यात्रा निकाल रहे हैं। वीरवार को बाइक यात्रा गांव गुंदयाना से शुरू होकर हरनौल, औरंगाबाद, ईशोपुर, मंडेबर, गोलनपुर, रोडछप्पर,सुढल, सुढैल, ससौली, गुलाबनगर, मुस्तफाबाद पहुंची। इस दौरान किसानों ने कपड़े उतारकर जिला जेल के सामने प्रदेशाध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। बाइक यात्रा के दूसरे दिन वीरवार को किसान उन गांव में पहुंचे। इस दौरान किसानों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। रात को बाइक यात्रा मुस्तफबाद में रुकी। प्रदेशाध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी ने कहा कि 11 मार्च को बाइक यात्रा नाडा साहिब गुरुद्वारा (पंचकूला) पहुंचेगी। इसके बाद 12 मार्च को हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होती और किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं होता, तब तक देशभर के किसान आंदोलन करते रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें