फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए डूबे दो किशोर, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहाते हुए डूबे दो किशोर, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में चिट्टा मंदिर घाट के नजदीक नहाते हुए दो किशोर पानी के बहाव में बह गए। खबर लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की सहायता से पानी में डूबे किशोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव तेजली निवासी सरबजीत (15) अपने दोस्त गधौली निवासी विष्णु उर्फ विशू (16) के साथ पश्चिमी यमुना नहर में चिट्टा मंदिर घाट पर रविवार दोपहर बाद नहाने के लिए गए थे। नहाते हुए दोनों दोस्त पानी की अधिक गहराई में चले गए। इसके बाद वह नहर में डूब गए। आसपास के लोगों ने जब उन्हें डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल पाई। लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक गोताखोर दोनों किशोरों को पानी में ढूंढने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें