फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े कार व ऑटो, ऑटो चालक समेत आठ महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से ऑटो चालक समेत आठ महिलाएं घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
एनएच-73ए पर हुडा सेक्टर-17 स्थित तलवार अस्पताल के सामने कार व ऑटो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो चालक समेत उसमें सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें आसपास के लोगों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और बयान लेने ट्रॉमा सेंटर पहुंची। घायलों की हालत ठी क न होने के कारण उनके बयान नहीं लिा जा सके।
जगाधरी की शांति कॉलोनी निवासी ऑटो चालक विंकल अपने ऑटो में पड़ोस की आठ महिलाओं को बैठाकर यमुनानगर के एक बैंक में किसी काम से जा रहा था। एनएच-73 ए पर हुडा सेक्टर-17 स्थित तलवार अस्पताल के सामने से आती कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक विंकल व उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद कार छोड़कर उसका चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां आटो चालक विंकल, शांति कॉलोनी निवासी ममता, सुदेश, मोनिका, रेशमा, सुमित्रा, मीना, नीना उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों के अनुसार कोई भी घायल बयान देने की हालत में नहीं है। फिलहाल कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- एएसआई सतपाल सिंह, जांच अधिकारी।

फोटो-25 से 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें