ननकाना साहिब के शहीदों की याद में लगा मेला
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से थड़ा साहिब नौवीं पातशाही गुरुद्वारा झीवरहेड़ी में ननकाना साहिब के शहीदों की याद में दो दिवसीय जोड़ मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रधान गुरबाज सिंह बडैच ने किया।
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ब्लॉक प्रधान गुरबाज सिंह बडैच व महासचिव मनमोहन सिंह औजला की देखरेख में आयोजित मेले में लड़के व लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग का आनंद लिया। लंगर हॉल में विशाल लंगर का प्रबंध किया गया।
मेले में वॉलीबाल, रस्साकशी, नेशनल स्टाइल कबड्डी, सर्कल कबड्डी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांव की 20 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम टीम को 3100 रुपये, दूसरे टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
इस अवसर पर हेड ग्रंथी निशान सिंह, सुच्चा सिंह, मंजूर सिंह, लखविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, कश्मीर सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरदीप सिंह, चरणजीत सिंह, महल सिंह, कुलवंत सिंह, सोनू रादौर, अनूप सिंह, गुरदेव सिंह, शमशेर सिंह, जसवंत सिंह, राजकिशन सिंह, गुरमुख सिंह आदि उपस्थित रहे।