फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंकर:- यहां 10 रुपये में 730 ग्राम के पैकेट में मिलेगा 1150 कैलोरी का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रुपये में 730 ग्राम के पैकेट में मिलेगा 1150 कैलोरी का खाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अंत्योदय आहार योजना के तहत आईटीआई में श्रमिक शेड में खाली गई अस्थायी कैंटीन का शनिवार को सीएम मनोहरलाल खट्टर ने चंडीगढ़ स्थित सीएम निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुरुआत की। कैंटीन पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक पंजीकृत श्रमिक व अन्य गरीब व जरूरतमंदों को 10 रुपये में 730 ग्राम को खाने का पैकेट मिलेगा। इसमें चार चपाती, चावल, दाल, पक्की हुई मौसमी सब्जियां, दही या रायता, हरी चटनी और गुड़ सहित 1150 कैलोरी होगी। हर पैकेट की लागत 20 रुपये होगी। इसमें दस रुपये की राशि श्रम विभाग द्वारा वहन की जाएगी।
कैंटीन की शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम में रादौर के विधायक श्यामसिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, डीसी रोहतास सिंह खर्ब, एसडीएम रादौर डॉ. पूजा भारती, एसडीएम बिलासपुर नवीन आहुजा, डीआईओ एनआईसी अरबिंद जोत सिंह, श्रम विभाग के डिप्टी लेबर कमिश्नर धर्मपाल सरोही, इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड हेल्थ के निदेशक सुमित कुमार, श्रम विभाग के उप निदेशक अंबाला संजय मलिक, लेबर इंस्पेक्टर मौजूद रहे। सीएम खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अंत्योदय आहार योजना के अंतर्गत गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर, ऐसी दो कैंटीनें खोली जाएंगी। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक-एक यानि 23 सब्सिडाइज्ड कैंटीनें खोली जाएंगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, श्रम और रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रधान सचिव डॉ. महावीर सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने निर्माण श्रमिकों और अन्य लोगों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कैंटीन का निर्माण कार्य अप्रैल 2018 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों सहित डीसी-एसडीएम व अन्य ने भी चखा खाना
आईटीआई में श्रमिक शेड में खाली गई अस्थायी कैंटीन की शुरुआत पर रादौर विधायक श्यामसिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, डीसी रोहतास सिंह खर्ब, एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों ने कैंटीन में तैयार खाने को चखा। सभी ने लाइन में लग थाली में खाना लिया। इस दौरान डीसी रोहतास सिंह खर्ब की थाली में रादौर विधायक श्यामसिंह राणा ने खुद कड़छी लेकर चावल परोसे। बाद में उन्होंने एक साथ धूप में बिछी कुर्सियों पर बैठकर भोजन ग्रहण किया।
फोटो-12 व 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें