1300 विद्यार्थियों ने सुनी पीएम की मन की बात
यमुनानगर (ब्यूरो)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में 1300 विद्यार्थियों के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विद्यार्थियों से मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों ने बहुत ध्यान से सारे कार्यक्रम को सुना। प्रधानाचार्य परमजीत गर्ग ने कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों को उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों हेतु टिप्स दिए।
कार्यक्रम के दौरान सुखजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही छात्रों के लिए एग्जाम वारियर नामक किताब लिखी है। इसमे उन्होंने परीक्षा के लिए 25 मंत्र बताएं हैं। विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल, गणित प्रवक्ता सुखजीत सिंह, कंप्यूटर व मीडिया विभाग से आशीष रोहिला, अंशुल, प्रिया व ओमपाल ने विशेष व्यवस्था की। स्टाफ से अरुण कैहरबा, सेवा सिंह, आलोक ढोंढियाल, अनुराधा, चंचल रानी, रजनी शर्मा, दिलीप सिंह, जीपी सिंह, ममता शर्मा, मंजू शर्मा, सरिता कांबोज, वंदना रानी, चंद्रशेखर, पंकज मल्होत्रा, राकेश मल्होत्रा, वीरेंद्र कुमार, धर्मपाल राठौर, श्याम कुमार, सुरेश रावल, अर्चना कांबोज, मोनिका, शशि बाला, पूनम, मीनाक्षी, संतोष, ज्ञान चंद, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
फोटो-16