ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत, मार्च माह होनी थी शादी
हादसे में साथी सिक्योरिटी गार्ड भी गंभीर रूप से घायल, कार की खिड़कियां तोड़ निकले दो सिक्योरिटी गार्ड
-सुढैल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, गांव खेड़ी रांगडान में निजी कंपनी में थे सिक्योरिटी गार्ड
-जगाधरी वर्कशॉप के रामनगर का रहने वाला था मृतक व घायल पड़ोसी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। निजी कंपनी से कार में पेट्रोल पंप डलवाले जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी दूसरा सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। मृतक विजय की मार्च माह में ही शादी होनी थी। हादसा इतना जोरदार हुआ कि कार के परखच्चे उड़े गए। दोनों सिक्योरिटी गार्ड कार में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने कार की खिड़कियां तोड़ दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दो सिक्योरिटी गार्ड जगाधरी वर्कशॉप के रामनगर के रहने वाले थे और एक दूसरे के पड़ोसी है। हादसा सुढैल-खेड़ी रांगडान रोड पर सुढैल के पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि दूसरे सिक्योरिटी गार्ड का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जगाधरी वर्कशाप के रामनगर निवासी विजय कुमार (32) व उसका पड़ोसी कृपाल सिंह खेड़ी रांगडान में निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। शनिवार रात को निजी कंपनी से दोनों सिक्योरिटी गार्ड कार में पेट्रोल डलवाने के लिए सुढैल पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। कार विजय चला रहा था, जबकि कृपाल सिंह उसके साथ बैठा हुआ था। जैसे ही वह सुढैल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार विजय व कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। जबकि कृपाल सिंह का उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार की खिड़कियां तोड़ निकाला घायलों को
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार का हिस्सा काफी पीछे तक सिमट गया। इससे कार में सवार विजय कुमार व कृपाल सिंह बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार से उतारने में काफी मशक्कत की। लेकिन वे नहीं निकले। इसके बाद राहगीरों ने कार की खिड़कियों को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला।
मातम में बदली खुशी :
मृतक विजय की शादी मार्च माह में होनी वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी का माहौल था। लेकिन शनिवार देर रात हादसे में हुई विजय की मौत से घर की खुशी का पूरा माहौल मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वर्जन
फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि सुढैल के पास हादसे की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो : 13 व 14
सड़क किनारे पड़ा मिला तलाकौर से लापता हुए युवक का शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तलाकौर से लापता हुए युवक का शव रपौली गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के शव के पास उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। परिजनों ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।
गांव तलाकौर निवासी हैप्पी उर्फ गोली (27) शनिवार को दोपहर के समय बाइक लेकर निकला था। जब देर शाम तक घर नहीं आया, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने जब उसके फोन पर संपर्क किया, तो उसका फोन बंद था। परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों व उसके दोस्तों से भी बातचीत की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सुबह किसी परिचित व्यक्ति ने हैप्पी उर्फ गोली के छोटे भाई सानूर को फोन कर सूचना दी कि गोली का शव रपौली गांव के श्मशान घाट के पास पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त हैप्पी उर्फ गोली के रूप में की।
बॉक्स
कोई चोट का निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत के कारणों का पता :
खेड़ीलक्खा सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरबक्श सिंह ने बताया कि शव पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ।
इनसर्ट
मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में पड़ा मिला मजदूर का शव
यमुनानगर। मानकपुर इंडस्ट्री एरिया से रविवार देर शाम एक मजदूर का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी भंगारतन मेहतो (55) के रूप में हुई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चल पाएंगे।