फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवीं डांस पेश कर जगाधरी के गर्वनमेंट गल्र्स स्कूल की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी डांस पेश कर जगाधरी के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की टीम अव्वल
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में 69वें गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक लाख रुपये की राशि देने और सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया वहीं, विभिन्न विभागों ने विकास को दर्शाती झांकियां भी निकालीं। राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी के बाद 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी को हरियाणवी नृत्य में पहला पुरस्कार दिया गया। जबकि भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी, खालसा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी वर्कशाप व सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी को संयुक्त रूप से भागड़ा के लिए दूसरा और गुरु नानक कन्या कॉलेज यमुनानगर को गिद्धा के लिए तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झांकियों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वन विभाग की झांकी को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तीसरा स्थान देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में शामिल परेड की टुकड़ियों में एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस की टुकड़ी प्रथम, एएसआई बलजीत कौर के नेतृत्व वाली पुलिस महिला टुकड़ी को द्वितीय व एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी को तीसरा स्थान देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि नायब सिंह सैनी ने मौके पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों व वार विडो को भी विशेषतौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फोटो-2 से 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें