फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे के बावजूद सिनेमाघरों में नहीं चली पदमावत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहरे के बावजूद सिनेमाघरों में नहीं चली पदमावत
विज्ञापन

जगाधरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वीरवार को सिनेमाघरों में फिल्म पदमावत को रिलीज कर दिया गया। लेकिन रिलीज से दो दिन पहले सिनेमाघरों के बाहर हुए प्रदर्शन के चलते जगाधरी के सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं चली। हालांकि सिनेमा हॉल के बाहर दिन भर पुलिस तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन रिजर्व पुलिस, आठ नाके और दो डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई थी।
पदमावत फिल्म के प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की आशंका के चलते सिनेमाघरों में चल रही दूसरी फिल्मों पर भी इसका खासा असर रहा और नाममात्र के दर्शन फिल्में देखने आए। जगाधरी के उप्पल माल के तीन सिनेमाघरों व डिंपल सिनेप्लैक्स में आज सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि देश भर में रिलीज के बावजूद जगाधरी के सिनेमाघरों में पदमावत फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई। उधर, डिंपल सिनेप्लैक्स भी पूरी तरह पुलिस के पहरे में रहा।
विज्ञापन


दूसरी फिल्मों को देखने चंद दर्शक पहुंचे
पदमावत फिल्म को लेकर हुए विवाद के कारण यमुनानगर के मल्टीप्लेक्स में दूसरे फिल्म के प्रदर्शन पर भी काफी असर दिखा। डिंपल सिनेप्लेक्स के स्टाफ नमन ने बताया कि वीरवार को सिनेमा हॉल में 1921 फिल्म के दो शो चलाए गए, जिसे आठ दर्शकों ने देखा। टाइगर जिंदा है फिल्म को भी दो शो में दिखाया गया, जिसे देखने आठ दर्शक ही पहुंचे। वहीं, पंजाब सिंह फिल्म को एक भी दर्शक नहीं मिला।
विज्ञापन


विवाद न हुआ तो शुक्रवार को प्रदर्शित हो सकती है फिल्म
डिंपल सिनेप्लेक्स के मालिक दिनेश गुप्ता ने कहा कि फिल्म को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। अगर फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं होता है तो फिल्म को शुक्रवार से दिखाया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 30 कट लगाने के बाद फिल्म रिलीज करने का आदेश दिया है। फिल्म में इतने कट लगने के बाद पदमावती के जीवन को समर्पित 20 मिनट का हिंदी सांग जोड़ा गया है, जिससे फिल्म की लेंथ घटने के बजाय बढ़ गई है।
फोटो-25,27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें