फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल का अंतिम संस्कार में पहुंचे सैकड़ों ने नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसिपल को सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें पहुंचे यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा समेत शहर के प्रमुख लोगों ने शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान श्मशान घाट के आसपास पुलिस की सुरक्षा रही। उधर, प्रिंसिपल के अंतिम संस्कार के समय मूवी बनाते हुए एक युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि बाद में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत न देने पर उसे छोड़ दिया गया।
रविवार सुबह शहर की मॉडल कॉलोनी से मृतक प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की शव यात्रा निकली। इसमें यमुनानगर के विधायक समेत हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर रही। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा समेत अन्य लोगों ने शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले शनिवार देर रात विधानसभ स्पीकर कंवरपाल ने रितू छाबड़ा के घर पहुंचकर उनके पति उद्योगपति राजेश छाबड़ा व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। देर रात बड़ा बेटा कोलकाता से शहर पहुंचा। मां के शव को फ्रिजर में बंद देख उनकी आंखों से भी आंसू झलक पड़े। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूवी बनाते युवक की कर दी धुनाई
प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की शवयात्रा जैसे ही शहर के सिटी सेंटर रोड सौंधी मोहल्ला स्थित श्मशान घाट में पहुंची तो भीड़ में शामिल एक युवक मूवी बनाने लगा। इसे शवयात्रा में शामिल कुछ लोगों ने देख लिया। इस पर उसे पकड़कर धुनाई कर दी और उसे मौके पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया। बाद में पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह सरोजनी कॉलोनी का है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाद में युवक को छोड़ दिया गया।

फोटो : 24 से 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें