भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित वीडियो को एक करोड़ लोगों ने देखा
यमुनानगर। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी आकांक्षा बहोता के भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित एक वीडियो को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया। चार दिनों में ही इस वीडियो को करीब एक करोड़ लोगों ने देखा। गांव महमूदपुर के निवासी प्रो. सतीश चौधरी की बेटी आकांक्षा ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा के बल पर यू-ट्यूब पर चैनल के माध्यम से 8 से 13 जनवरी तक लगातार चार दिन अपने प्रशंसकों का एक रिकार्ड बनाया है। बहन-भाई की स्कूल लाइफ नाम से इस वीडियो को यू-ट्यूब पर लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इस वीडियो में आकांक्षा ने हास्य व व्यंग्य का मिश्रण भी किया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या पर प्रहार करते हुए एक मैसेज भी दिया।
मुकंद लाल नेशनल कालेज की बीकॉम फाइनल की छात्रा आकांक्षा ने बताया कि वह पहले भी कई फनी वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर भेज चुकी है। भारत वर्ष में यू-ट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से रिकार्ड स्थापित करने वाले अमित भडाना ने जब आकांक्षा की प्रतिभा को देखा तो उन्होंने इस वीडियो में सहयोग किया। उसकी बचपन की सहेली मंजूल कपूर ने इस कार्य में उसका हमेशा सहयोग किया। आकांक्षा ने बताया कि वह अपनी स्टडी पूरी करने के बाद अपने चैनल के माध्यम से ही अनेक प्रेरणात्मक कार्यक्रमों को प्रदर्शित करना चाहेगी ताकि समाज में महिलाओं को जो बराबरी का दर्जा मिल सके।
फोटो-23