फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सला ने की नॉन एचटेट व बीएड प्राध्यापकों की शैक्षिणक योग्यता पूरा करने की तय समय सीमा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हसला ने की नॉन एचटेट व बीएड प्राध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता पूरा करने की तय समय सीमा बढ़ाने की मांग
यमुनानगर। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन की बैठक नेहरू पार्क में राज्य प्रधान दयानंद दलाल व राज्य का कार्यकारिणी सदस्य बीर सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें यमुनानगर जिला प्रधान परमजीत सिंह संधु समेत पूर्व प्रधान वेदप्रकाश, रोहताश राणा तथा खंड़ स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा नान एचटेट व नान बीएड का रहा। स्टेट प्रेसिडेंट दयानंद दलाल ने कहा कि 2013- 14 में नियमित भर्ती के दौरान चयनित कुछ प्राध्यापक साथी ऐसे थे जो उस समय नान एचटेट व बीएड थे। उनकी शैक्षिक अर्हता पूरी करने की समय-सीमा निश्चित कर दी गई थी। चूंकि हर साल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा नहीं हो सकी और सर्विस के दौरान आगे स्टडी करने के मानक भी तय होते हैं। लिहाजा सरकार व शिक्षा विभाग के समक्ष इस अहम मुद्दे को रखा जाएगा। सरकार से मांग की जाएगी कि ऐसे नान एचटेट व बीएड प्राध्यापकों को उनकी शैक्षिणक योग्यता को पूरा करने की तय समय सीमा को बढ़ाया जाए। विभाग अपने स्तर पर नान बीएड कर्मचारियों को बीएड करवाए। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम, वेतन विसंगति, कालेज कैडर प्रमोशन आदि मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान हसला जिला प्रेस सचिव मानिकटाहला, पूर्व जिला प्रधान वेदप्रकाश, रोहताश राणा, महासचिव हसला हरपाल राणा, शशिकांत चौधरी, खण्ड प्रधान साढौरा राजेश अत्तरी, छछरौली प्रधान जसबीर संधू, रादौर प्रधान राजेश वर्मा आदि बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें