फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटरों की हड़ताल से ठप्प रहा कामकाज, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंप्यूटर आपरेटरों की हड़ताल से ठप्प रहा कामकाज, लोग हुए परेशान
रादौर। रविवार को सीएम सिटी करनाल में अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कंप्यूटर आपरेटरों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज किया गया। जिससे खफा कंप्यूटर आपरेटरों ने सोमवार को प्रदेश भर में काम ठप्प कर हड़ताल पर रहे। इससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प रहा। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। हड़ताल के चलते क्षेत्र के सैकड़ों लोग ठंड में भारी परेशान हुए। दूर-दराज से आए लोगों को हड़ताल के कारण अपने काम न होने पर निराश होकर वापिस लौटना पड़ा। जिससे लोगों में भारी रोष देखा गया। यशवंत राणा, राकेश पांचाल, प्रिंस कुमार, रमेश काम्बोज मारुपुर, राजकुमार अलीपुरा, जसविंद्र हाफिजपुर ने बताया कि वह अपने कार्यों के लिए सोमवार को तहसील रादौर में गए थे। लेकिन उन्हें पता चला कि कंप्यूटर आप्रेटर हड़ताल पर है तो उन्हें निराश होकर वापिस लौटना पडा। लोगों ने बताया कि उन्हें हडताल के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। यदि उन्हें पता होता कि आज हड़ताल है तो वह दूर-दराज से रादौर आकर अपने काम करवाने न आते। तहसील में आपरेटरों की कुर्सियां खाली पड़ी रही।
फोटो-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें