फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी क्लब की टीम ने नीलकंठ क्लब को 13 रनों से हराकर जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबा बर्फानी क्लब की टीम ने नीलकंठ क्लब को 13 रनों से हराकर जीता मुकाबला
गांव फतेहगढ़ में बाबा बर्फानी क्लब की ओर से कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता
रादौर। गांव फतेहगढ़ में बाबा बर्फानी क्लब की ओर से रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इसका शुभारंभ गांव की महिला सरपंच राजकुमारी ने किया। प्रतियोगता में बाबा बर्फानी क्लब व नीलकंठ क्लब की टीमों के बीच कुलदीप राजयान की देखरेख में पहला मैच खेला गया। इसमें नीलकंठ क्लब की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में बर्फानी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 88 रन बनाए। इसके जवाब में नीलकंठ क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 76 रन ही बना पाई। बाबा बर्फानी क्लब की टीम ने 13 रनों से मैच जीत लिया। बाबा बर्फानी क्लब की ओर से शुभम ने सर्वाधिक 27 रन, मुकेश ने 23 रन, धर्मेंद्र 12, हैप्पी ने 10 रनों का योगदान दिया। नीलकंठ की टीम की ओर से बल्लेबाज गजे सिंह ने सर्वाधिक 22 रन, धीरपाल ने 18 रन, दुष्यंत ने 12 रनों का योगदान दिया। शुभम राजयान को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। मैच में हैप्पी ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए। विजयी टीम को गांव की महिला सरपंच ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गांव की महिला सरपंच राजकुमारी व कुलदीप राजयान ने संयुक्त रूप से कहा कि नशा ही हर बुराई की जड़ है, जिस घर के अंदर कोई भी व्यक्ति नशा करता है तो उस घर में रहने वाले लोगों के सुख व शांति भंग होती है। नशा मनुष्य के शरीर व दिमाग दोनों पर गहरा असर डालता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को त्यागकर खेलों को अपनाएं।
फोटो-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें