फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज सरपंचों को मनाने में जुटे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रेनिंग से नाराज सरपंचों को मनाने में जुटे विधायक
विज्ञापन

सरपंच बोले-ऑनलाइन करने से पहले देनी चाहिए थी ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। सरकार की ओर से ब्लॉक रादौर की पंचायतों को ऑनलाइन किए जाने से नाराज सरपंचों को मनाने के लिए शनिवार को विधायक श्यामसिंह राणा ने बीडीपीओ कार्यालय रादौर में सरपंचों की एक बैठक बुलाई। इसमें स्थानीय विधायक ने ब्लॉक के सरपंचों की समस्याएं सुनीं। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन महासचिव कर्म सिंह नाचरौन ने कहा कि सरकार ने जिला यमुनानगर और मेवात में पंचायतों को ऑनलाइन कर दिया है। इससेे उन्हें दिक्कतें आ रही हैं।
सरकार ने सरपंचों और ग्राम सचिवों को इस बारे में कोई ट्रेनिंग नहीं दी कि उन्हें अपना कार्य किस प्रकार करना है। सरकार ने आनन फानन में यह व्यवस्था उन पर लाद दी है। इसके लिए उन्हें पहले प्रशिक्षित किया जाना चाहिए था। उनकी पंचायतों को अचानक ऑनलाइन करने से उनके द्वारा किए गए कार्य अधूरे रह गए हैं। किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे पंचायतों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। सरकार को एक अप्रैल से यह व्यवस्था पंचायतों में लागू करनी चाहिए थी, जिससे सरपंचों को दिक्कत नहीं होती। इस पर विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि उनकी मांग जायज है। सोमवार को वह जिले के अन्य विधायकों के साथ मामले को लेकर सीएम मनोहरलाल से मिलेंगे। सरपंचों की इस समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान राणा धर्मपाल घिलौर गोपाल कृष्ण अलाहर, रामकुमार अलीपुरा, अंकुश देसवाल अमलोहा, गौरव कुमार अंटावा, अजय जेलदार बैंडी, सपना रानी बकाना, जगमोहन सिंह बापा, पवनकु मार बरहेडी, गुलजार सिंह भागुमाजरा, सुनील कांबोज बुबका, जरनैल सिंह चमरोडी, जरनैल सिंह छारी, अनिल कुमार दोहली, रोहित शर्मा बापौली, संजू धौलरा, महिंद्र फतेहगढ़, कृष्ण मेहता गुमथला, विक्रम हडतान, डॉ संजीव कुमार जठलाना, पदम झगुडी, शिवकुमार झीवरहेडी, मानसिंह कांबोज जुब्बल, मांगेराम कंडरौली, पवन कुमार कांजनू, भूषण राणा एमटी करहेडा, एडवोकेट अजय कुमार, दीपक मेहता, युवराज शर्मा खुर्दबन, रणबीर सिंह मंधार, बलिंद्र मलिक मंसुरपुर, अशोक कुमार मोहडी, कर्मसिंह नाचरौन, दिनेश कांबोज नागल, एडवोकेट सुभाषचंद नगला साधान, जसविंद्र सिंह पलाका, जितेंद्र पालेवाला, रामलाल पोटली, उधम सिंह रादौरी, जितेंद्र कुमार राझेडी, राकेश कुमार रापडी, रणधीर सिंह रतनगढ, सोहनलाल शर्मा सढूरा, रणबीर सिंह सागडी, सुशील सेतिया संधाला, सुभाष कांबोज संधाली, सुलतान सिंह ठसका खादर, मुनीष नेहरा टोपराकलां, जगत सिंह उन्हेडी आदि मौजूद थे।
फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें