फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कारपियो कार से की जा रही थी खैर की तस्करी, 17 क्विंटल खैर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से पौने दो लाख की 17 क्विंटल खैर पकड़ी
विज्ञापन

तस्कर गाड़ी छोड़ भागा, पांच नामजद सहित आठ पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सीआईए वन की टीम ने कांसली जंगल से स्कॉर्पियों गाड़ी में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 17 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस को देख तस्कर गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने पांच तस्करों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज संजीव मलिक के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर कांसली जंगल से खैर की लकड़ी काटकर शहर में बेचने के लिए जाएंगे। सब इंस्पेक्टर प्रमोद वालिया के नेतृत्व में एएसआई जसविंद्र, राजकुमार, विपिन, रोहित और वन विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम ने कांसली बैरियर पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद जंगल की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने देख गाड़ी छोड़ तस्कर भाग निकले। टीम सदस्यों ने तस्करों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ न लगे। टीम ने गाड़ी को कब्जे में लिया। गाड़ी से कुल 17 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है। लकड़ी की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कांसली के हुसैन, मजिद, मुस्तो, खिलांवाला के मोती, दीनू हाफिज और तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो : 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें