फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, नौ सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, नौ सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अवैध नशीला पदार्थ लेकर बेचने जा रहे नशातस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया।
विज्ञापन

बुडिय़ा पुलिस को शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक कस्बे के नजदीक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस ने 900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चूरापोस्त बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान शहर के कांसापुर मार्ग निवासी सचिन उर्फ चिंक्की के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें