फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामला से किशोरी लापता, युवक पर अगजा करने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दामला से किशोरी लापता, युवक पर अगवा करने का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दामला से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने लाडवा निवासी एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दामला निवासी महिला ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 16 दिसंबर को देर शाम उसकी सोलह वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी कई दिन तक तलाश की तो पता चला कि लाडवा निवासी राजा खान उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर कहीं अगवा करके ले गया है। आरोपित का पता चलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने देर शाम महिला की शिकायत पर आरोपी राजा खान के खिलाफ नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें