फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन

रादौर। प्राथमिक पाठशाला रादौर की मुख्याध्यापिका किरणबाला शिक्षा विभाग में वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गई है। सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका किरणबाला के सम्मान में स्टाफ सदस्यों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर के प्रिंसिपल चौधरी सुरेश कुमार जोजवान मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। विदाई पार्टी में स्कूल के स्टाफ सदस्यों द्वारा किरणबाला को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान ने कहा कि मुख्याध्यापिका किरणबाला ने अपनी डयूटी को पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाया। विभाग को उनकी सेवाओं पर नाज है। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें विभाग का एक आदर्श कर्मचारी बताया। कार्यक्रम में स्कू ल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मीनाक्षी देवी, मीना देवी, नीलम, सुषमा, दीपिका, मलकीत, सतपाल, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो-18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें