फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
23 को दिल्ली हाइवे जाम करने के लिए किसानों ने कसी कमर

रादौर। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने व किसानों का पूरा कर्जा माफ करवाने को लेकर प्रदेश के किसान 23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करने जा रहे है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना, जिला प्रधान संजू गुंदयाना और जिला युवा प्रधान संदीप टोपरा के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र का दौरा कर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेताओं ने गांव गलौली, हरनौल, अकबरपुर, सुढल, टेही में किसानों की बैठकें ली। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा में चुनावों से पहले किसानों से वायदा किया था कि पार्टी जब सत्ता में आएगी तो सबसे पहले स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। लेकिन भाजपा ने वर्षों बाद भी वायदा नहीं निभाया। जिसको लेकर देश के किसान सडकों पर संघर्ष कर रहे है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की शाम को प्रदेश के हजारों किसान गन्नौर मंडी सोनीपत में ट्रैक्टर, ट्रालियों से पहुंचेंगे। जिसके उपरांत 23 फरवरी को किसान दिल्ली हाईवे को जाम करके अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर बाबुराम गुंदयाना, संजू गुंदयाना, युवा प्रधान संदीप टोपरा, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका, विक्र म टोपरा, हरपाल सुढल, करनैलसिंह अमलोहा, रामसिंह जत्थेदार,निर्मल कलेसरा, क र्मबीर मंसुरपुर, सुरेश भागुमाजरा,होशियारसिंह, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिन्द्र गुंदयाना, ईश्वरसिंह बसातिया, कृष्णपाल, मंदीप रोडछप्पर, बीराराम गलौली, प्रेम औरंगाबाद, संदीप सुढल, जगपालसिंह, मोनु धानुुपुरा, अनिल मंडेबर, हरीसिंह बुबका, जोगिन्द्र सिली, रोशन अमलोहा आदि उपस्थित थे।
फोटो-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें