फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी ने जीती पांच किलोमीटर रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
राखी दौड़ी सबसे तेज, जीती पांच किलोमीटर की रेस
विज्ञापन

- छछरौली में हुई खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता-
छछरौली। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड छछरौली की ओर से खंड स्तरीय वार्षिक ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम छछरौली में किया गया। इसमें खंड के विभिन्न गांवों से करीब 350 आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छह विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें पोटैटो रेस, चाटी रेस, 100 मीटर रेस , 300 मीटर रेस, 400 मीटर रेस व पांच किलोमीटर साइकिल रेस हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीपीओ कुमारी सीमा प्रसाद ने भाग लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का एक बहुत बड़ा मंच है। महिलाओं को चाहिए कि वह आज घर की दहलीज से बाहर आकर सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को जानें और उनका लाभ उठाएं। प्रतियोगिता की पोटेटो रेस में रामदुलारी प्रथम, रजनी दूसरे तथा सुषमा तीसरे नंबर पर रही। चाटी रेस में सलींद्रों प्रथम, इसराना द्वितीय व कुसुम तीसरे स्थान पर रही। सौ मीटर रेस में बबली प्रथम, तेजो दूसरे व सुरजीत तीसरे स्थान पर रही। तीन सौ मीटर रेस में काजल प्रथम, प्रियंका दूसरे नंबर व मीनाक्षी तीसरे नंबर पर रही । चार सौ मीटर रेस में कमल प्रथम, रेनू द्वितीय व प्रिया तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार पांच किलोमीटर साइकिल रेस में राखी प्रथम, मधु लक्ष्मी दूसरे तथा काजल तीसरे स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली प्रतिभागियों मेें प्रथम को 21 सौ रुपए, द्वितीय को 11 सौ रुपए व तृतीय को साढे सात सौ रुपए नगद राशि पुरस्कार में दी जाएगी। इस मौके पर सुपरवाइजर पंकेश, सोनिया गिल, आंगनवाड़ी वर्कर नरदीप कौर, सुषमा और सक्षम टीम की पूजा, पीटीआई धर्मवीर, रेनू बाला, बृजपाल व महिपाल आदि उपस्थित रहे।
फोटो-31,32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें