फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं का पकडने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं का पकड़ने का अभियान शुरू
विज्ञापन

रादौर। नगरपालिका रादौर की ओर से शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत नपा के दरोगा जितेंद्र सिंह छोटाबांस के नेतृत्व में कर्मचारी लावारिस पशुओं को पकड़ने का काम कर रहे हैं। बुधवार को नपा कर्मचारियों ने छह लावारिस पशुओं को पकड़कर गौशाला दामला में भिजवाया। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि शहर के लोगों की मांग पर लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया है। यह अभियान लगातार चलेगा। 10 से अधिक कर्मचारी लावारिस पशुओं को पकड़ने का काम कर रहे हैं। पकड़े गए पशुओं को नपा की ट्रैक्टर ट्रालियों से गौशाला में भिजवाया जा रहा है। आवारा पशुओं से आए दिन शहर में वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गलियों व सड़कों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें