गोल्ड जीतकर लौटे वेट लिफ्टर का किया स्वागत
-कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी में 11 से 13 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता
जगाधरी वर्कशॉप। रेलवे की ओर से करवाई वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर आए जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के वेट लिफ्टर सुशांत साहू का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। रेलवे वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक आरके सेंगर व सीनियर ईडीपीएम विकास आनंद ने साहू का स्वागत किया और कारखाना टीम को बधाई दी। यह वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 11 से 13 दिसंबर तक रेलवे कोच फैक्टरी कपूरथला में करवाई गई थी। जिसमें देश भर से रेलवे के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के वेट लिफ्टर सुशांत साहू ने गोल्ड मेडल जीता है। साहू के स्वागत के दौरान सीडब्लूएम आरके सेंगर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे वर्कशॉप का खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर आया है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को बेंगलूरू में होने वाली नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी हमारे खिलाड़ी इसी प्रकार से गोल्ड मेडल लेकर आएंगे। उन्होंने कि खेलों में इस प्रकार की उपलब्धि के लिए कोच विपिन कुमार व मंडल स्पोर्ट्स सचिव शशी बक्शी को भी उतना ही श्रेय जाता है।