अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
स्वराज शिशु निकेतन स्कूल के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा व मुकंदलाल स्कूल के प्रिंसिपल बालकिशन ने किया। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गारलैंड रेस, बैलून रेस, स्टार रेस, म्यूजिकल चेयर गेम, शेक रेस, लैमन रेस, कुक बैलेंस रेस, ड्रेगन रेस, थ्री लैग रेस, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ आयोजित करवाई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। ऑल राउंडर ट्रॉफी पर लड़कियों में आरती चौथी कक्षा व लड़कों में हिमांशु तीसरी कक्षा ने कब्जा किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रेणु शांडिल्य रादौर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए। जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बन सके। विद्यालय के प्रबंधक पंडित ज्ञानप्रकाश व प्रिंसिपल बालकिशन ने बच्चों को सम्मानित किया।
फोटो-05,06