कैंप के राजकीय स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के तत्वावधान में कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत स्कूल के आसपास मंदिर, मेन बाजार व मुख्य पार्क में सफाई की गई। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयंतो घोष एडम ऑफिसर कर्नल राजकुमार दहिया सेना मेडल, सूबेदार मेजर सुखदेव सिंह, हवलदार सतनाम सिंह व फस्र्ट ऑफिसर डॉ. मंजू शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल परमजीत गर्ग, एनसीसी ऑफिसर डॉ. मंजू शर्मा, एनएसएस इंचार्ज आलोक ढोढियाल, तेजपाल वालिया, चंद्रशेखर, वंदना, अनुराधा सहित अन्य स्टाफ सदस्य व एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
फोटो-36