फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अधिक एचबी होने पर फाजलपुर की फरीदा को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सबसे अधिक एचबी होने पर फाजलपुर की फरीदा को किया पुरस्कृत
साढौरा। किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सीडीपीओ कार्यालय की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। सीडीपीओ सीमा प्रसाद ने बताया कि किशोरी दिवस के तहत कार्यक्रम में 60 किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. आरती ने किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में जागरूक किया। किशोरियों को व्यक्तिगत सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। किशोरियों के खून की जांच करने के बाद उन्हें पौष्टिक आहार बारे बताया गया। रंगों के माध्यम से पौष्टिक आहार की जानकारी देते हुए उन्हें खाने में नारंगी, सफेद व हरे रंगों के खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। सुपरवाइजर जसविंद्र कौर, सीमा व अनु ने किशोरियों को उनके जीवन स्तर, गृह प्रबंधन एवं जीवन कौशल के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक एचबी (हीमोग्लोबिन) स्तर की किशोरियों को सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर फाजलपुर की फरीदा, दूसरे स्थान पर कस्बे की नेहा व तीसरे स्थान पर रतौली की मुमताज रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें